ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

देहरादून। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ को उनके मूल स्वरूप में नगर निगम का दर्जा देने पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है।

दोनों निकायों की जनसंख्या एक लाख से कम होने के कारण इनके उच्चीकरण के दृष्टिगत शहरी विकास विभाग ने यह प्रस्ताव रखा था।

अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के नगर निगम बनने से अब कुमाऊं मंडल में नगर निगमों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

वहां के अन्य निगमों में रुद्रपुर, हल्द्वानी व काशीपुर शामिल हैं। गढ़वाल मंडल के नगर निगमों में देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, कोटद्वार, हरिद्वार व रुड़की हैं।

कैबिनेट ने नगर पालिका परिषद रामनगर के सीमा विस्तार को भी मंजूरी दी है। इसमें रामनगर के आसपास के क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव है।

इसके अलावा नगर पालिका परिषद नगला की सीमा से गोविंद बल्लभ पंत विश्विविद्यालय के क्षेत्र को बाहर करने पर भी मुहर लगाई है।

गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग की सीमा से सेमीग्वाड़ ग्राम क्षेत्र को पृथक करने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने स्वीकृति दी है।

देहरादून जिले की नगर पालिका परिषद डोईवाला का श्रेणी तीन से एक में उच्चीकरण का प्रस्ताव भी कैबिनेट ने स्वीकृत कर दिया। इससे इस निकाय को नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए अधिक धन उपलब्ध हो सकेगा।

यह भी पढ़ें :  इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, तीन बच्चों की मां प्रेमी संग हरियाणा पहुंची; पुलिस भी नहीं मना सकी

You missed

error: Content is protected !!