ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

टपकती हुई छत के नीचे पढ़ने को मजबूर महाविद्यालय के साढ़े चार सौ छात्र

जीर्ण क्षीर्ण भवन में संचालित होती महाविद्यालय की कक्षाएं

जान जखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर छात्र-छात्राएं

ओखलकांडा। राजकीय महाविद्यालय पतलोट (नैनीताल) में कॉलेज के साढ़े चार सौ छात्र टपकती छत एंव पुराने, जीर्ण भवन में पठन – पाठन करने को मजबूर हैं।

नवनिर्माणाधीन भवन के निर्माण में देरी की वजह से शहीद बहादुर सिंह मटियाली इंटर कॉलेज पतलोट(नैनीताल) के अतिरिक्त कक्षों एव छात्र सभागार में महाविद्यालय की कक्षाएं संचालित होती हैं, जो पुराने व जीर्ण स्थिति में हैं।

छात्र नेता कमल मेवाड़ी और अन्य छात्रों ने बताया कि जिन भवनों में कक्षायें चल रही हैं।

वे पुराने और जीर्ण स्थिति में हैं,बारिश में छत काफी ज्यादा टपक रही है जिससे छात्रों को पढ़ाई में समस्या हो रही है।और नये भवन का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा• डी• एस• यादव ने बताया कि लगातार बरसात होने की वजह से निर्माणाधीन भवन के कार्य में रुकावट हो रही है।

बरसात के बाद जल्द ही काम चलेगा और हम कुछ समय बाद नये भवन में ही कक्षायें सुचारू रूप से संचालित होंगी।

मुकुल सिंह मुन्ना ऐरी 

ओखलकांडा/नैनीताल

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड का लाल दिल्ली की लापरवाही का शिकार: खुले गड्ढे में गिरकर कमल की मौत, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
error: Content is protected !!