ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

रामनगर। कार्यकम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि देश का विभाजन तत्कालीन कांग्रेसी नेता जवाहर लाल नेहरु व मोहम्मद जिन्ना की पद लोलुपता का कारण बना।

जिसका दंश सैकड़ों देश वासियों को भुगतना पड़ा। आजभी पड़ोसी देशों की अस्थिरता और कट्टर पंथियों की अकरकता ने उनके देश में चुनी हुई सरकारों के तख्ता पलट की स्थितियां पैदा कर अपने ही देश के प्रधानमंत्री को देश छोड़ने के लिए मजबूर तो किया ही वही अपने देश के हिंदू अल्प्सख्यको को भी देश छोड़ने को मजबूर कर दिया

उनके आशियाने धार्मिक स्थल जला कर राख कर दिए और उन्हें मौत के घाट उतारने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। आजका विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे उसी उसी कल खंड की याद जब याद दिलाता है, तब हमे यह सोचने को मजबूर करता हे की हमे जाति सम्प्रदाय में ना बटते हुवे संगठित होकर ऐसी राष्ट्र विरोधी ताकतों के विरुद्ध खड़ा होना पड़ेगा।

इस अवसर पर विभाजन का दंश पीड़ित परिवारों के आश्रित भगवान सिंह, अंग्रेज सिंह, भगवान सिंह, महेंद्र सिंह, मनोहर लाल, जगदीश लाल, रमेश चंद्र, दीनानाथ चावला ,वासुदेव अरोड़ा, तिलक राज नारंग ,राज रानी नारंग ,अशोक कुमार, मुनीश्वर लाल ,राजकुमारी राकेश मोहन अग्रवाल, धर्मवीर शर्मा ,रामलाल, अमृतलाल ,गुलशन कुमार आदि आश्रित को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दीना नाथ चावला ने व संचालन जिला महामंत्री रंजन बर्गली ने किया कार्यक्रम को विधायक दीवान सिंह बिष्ट , प्रदेश मंत्री राजेश नैनवाल, तथा वीरेंद्र रावत ने संबोधित किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी जिला मंत्री विनीत अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य निर्मला रावत, मनीष अग्रवाल, भगीरथ लाल चौधरी, जिला उपाध्यष रुचि गिरी शर्मा,नगर अध्यक्ष मदन जोशी,ग्रामीण महामंत्रीघनश्याम शर्मा,वीरेंद्र पाल सिंह, आशीष ठाकुर, जीतेश टम्टा, इंदर रावत,नरेंद्र शर्मा,भूपेंद्र खाती, गणेश रावत, संजय डोर्बी,जगमोहन सिंह बिष्ट, मनमोहन सिंह बिष्ट, पुरन नेनवाल, किरन बिष्ट, नीमा मठपाल,ममता पांडे,ममता गोस्वामी,कपिल रावत, आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  चेन्नई से 8000 किमी का बाइक सफर तय कर नैनीताल पहुंचे सदत,भव्य स्वागत किया गया

You missed

error: Content is protected !!