ब्रेकिंग न्यूज़
ठगों का नेटवर्क काटने निकली नैनीताल पुलिस—SSP डाॅ. मंजूनाथ टीसी की डिजिटल स्ट्राइक, 378 सिम पर शिकंजा115 यूनिट रक्त जुटाकर रोटरी क्लब और ब्रह्माकुमारीज ने रचा सेवा का इतिहासअमर शहीद दीवान सिंह बिष्ट समेत 14 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन, परिजनों का सम्मानSSP मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति से पुलिस का बड़ा एक्शन—डकैतों के लिए अब सिर्फ जेल, मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 डकैत और गिरफ्तार, 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस व लूटी नगदी बरामदहल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामद
खबर शेयर करे -

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनेगी नीति,स्वरोजगार के लिए होगा 

स्वतंंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने प्रदेश के लिए की कई घोषणाएं 

 सीएम धामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर हम यह संकल्प ले कि हमारे जो भी कर्तव्य और दायित्व हैं हम उनका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करें।

और भारत को समृद्ध सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।

इस दौरान सीएम धामी ने ये घोषणाएं की

– प्रत्येक जनपद में एक स्थानीय निकाय को आदर्श निकाय के रूप में विकसित किए जाएंगे।

– उद्योग बागवानी तथा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले काश्तकारों -उद्यमियों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 75 हजार एवं 50 हजार की धनराशि प्रदान की जाएगी।

– अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दिव्यांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमित कर्मचारियों के लिए कर्मचारी व्यक्तिगत ऋण योजना लागू की जाएगी।
-वृद्धावस्था पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना दिव्यांग पेंशन योजना जन्म से दिव्यांग बच्चों को अनुदान योजना एवं परित्यक्ता पेंशन योजना में वर्तमान में निर्धारित मासिक आय 4000 से बढ़कर 6000 प्रतिमा किया जाएगा।

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण की विषय वस्तु का निर्धारण जिला कौशल विकास समिति द्वारा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप किया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिकों के समग्र कल्याण हेतु नीति बनाई जाएगी।

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए और स्ट्राउट मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य विभाग में 200 करोड़ की योजना शुरू की जाएगी।

-राज्य के पशुपालकों को आधुनिक पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान के करने के उद्देश्य से 75 करोड रुपए की लागत से सभी जनपदों में एक-एक मॉडल पशु चिकित्सालय स्थापित किए जाएंगे जिससे लगभग 11 लाख पशुपालक परिवारों के पशुधन को सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें :  पिथौरागढ़ में सातों-आठों पर्व की धूम, स्कूली छात्रों ने निकाली भव्य झांकी

You missed

error: Content is protected !!