ब्रेकिंग न्यूज़
SSP मंजूनाथ टी.सी. की कुशल रणनीति से पुलिस का बड़ा एक्शन—डकैतों के लिए अब सिर्फ जेल, मास्टरमाइंड यश सिडाना सहित 4 डकैत और गिरफ्तार, 4 तमंचे, 7 जिंदा कारतूस व लूटी नगदी बरामदहल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चार और आरोपी गिरफ्तार, हथियारों के बल पर लाखों की डकैती में शामिल 4 नकाबपोश दबोचे, चार तमंचे, सात कारतूस, लूटी रकम और क्रेटा-स्कॉर्पियो बरामदभवाली में कैंची धाम जा रही कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे श्रद्धालुहल्द्वानी : बायोटेक्नोलॉजी विभाग में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 37 विद्यार्थियों ने लिया हिस्साहल्द्वानी में सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
खबर शेयर करे -

लॉकअप में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी की सीढ़ी में गिरने से मौत

पिथौरागढ़। डीडीहाट लॉकअप में ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी की सीढ़ी में गिरने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिजन सदमे में हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

चमोली जिले के उलंग्रा गांव निवासी कांस्टेबल प्रभु दयाल कुनियाल पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में लॉकअप में तैनात थे।

बीते 15 अगस्त को वह लॉकअप के पास बनी सीढि़यों से गिर गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजन भी डीडीहाट पहुंचे।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। एसपी रेखा यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने उनके निधन पर दुख जताते हुए शोक संवेदन प्रकट की।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नाबालिग किशोरी की शादी कराने का आरोप, दूल्हे समेत पांच पर मुकदमा

You missed

error: Content is protected !!