ब्रेकिंग न्यूज़
धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति, पेयजल, बिजली, सोलर लाइट और निकायों को मिली बड़ी सौगात105वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर नैनीताल बैंक का रक्तदान महादान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदानजनता मिलन में एक्शन मोड में दिखे आयुक्त दीपक रावत, भूमि विवाद, साइबर ठगी, अवैध निर्माण समेत कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशचाफी–पदमपुरी–धारी मोटर मार्ग का सोलिंग कार्य जल्द पूरा करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: मंत्री राम सिंह कैड़ाचोरगलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज
खबर शेयर करे -

डॉक्टर अंबेडकर एकता फाउंडेशन कालाढूंगी ने क्रिमिलेयर आरक्षण को उपवर्गीय किए जाने के आदेश को निरस्त करने के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

हल्द्वानी।  डॉक्टर अंबेडकर एकता फाउंडेशन कालाढूंगी ने क्रिमिलेयर आरक्षण को उपवर्गीय किए जाने के विरोध में एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

डॉक्टर अंबेडकर एकता फाउंडेशन कालाढूंगी के अध्यक्ष जगदीश चंद्रा ने बताया की सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार अनुसूचित जाति और जनजाति समाज को मिलने वाले क्रिमिलेयर आरक्षण को उपवर्गीय किए जाने के विरोध में आज सभी अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों द्वारा एसडीएम कालाढूंगी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी द्वारा समाज के गरीब वर्ग, पिछड़ा वर्ग, प्रताड़ितो के हित के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी थी जिसे वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट द्वारा क्रीमीलेयर को समाप्त कर आरक्षण को उपवर्गीय किए जाने का आदेश दिया गया है।

जिसे विरोध में राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित करके इस आदेश को निरस्त करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाई

You missed

error: Content is protected !!