ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई, गश्त के दौरान पकड़ा गया आरोपी

चोरगलिया/नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राना के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गुरुवार 30 जुलाई 2026 को कांठबास चर्च की बाउंड्री के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान करन चौधरी (29 वर्ष) पुत्र सोमपाल चौधरी, निवासी खनवाल कटान, थाना चोरगलिया, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 33/2026 के तहत धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर दी जान

You missed

error: Content is protected !!