ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

नैनीताल के भीमताल विधान सभा में कास्तकारों को बीमा ना मिलने के कारण हो रही समस्या को लेकर बीमा कंपनियों विधायक ने ली बैठक

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। भीमताल विधान सभा में कास्तकारों को बीमा ना मिलने के कारण हो रही समस्या को लेकर आज विकास भवन भीमताल में विधायक ने कास्तकारों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया ।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी समेत विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे । बैठक में कास्तकारों ने लंबे समय से बीमा ना मिलने से नाराज़गी जतायी और वेदर टावर व पोर्टल के ज़रिए आ रही समस्या बतायी । साथ ही बीमा ना मिलने से हो रही दिक्कते भी बीमा कंपनी के सामने रखी ।

इस मौक़े पर विधायक का कहना था की भीमताल विधान सभा के रामगढ़ ,धारी ,ओखलकांडा और भीमताल ब्लॉक कृषि बहुल है और यह ज़्यादातर ग्रामीण कृषि से जुड़े है और सभी ने फ़सलो का बीमा कराया है।

बावजूद उसके कास्तकारों को बीमे की रक़म नहीं मिल पायी है । जिसको लेकर आज बीमा कंपनी और कास्तकारों साथ एक बैठक का आयोजन किया था और बीमा कंपनी को निर्देशित किया गया है की जल्द कास्तकारों की बीमे की रक़म का भुगतान करे ।

यह भी पढ़ें :  चेन्नई से 8000 किमी का बाइक सफर तय कर नैनीताल पहुंचे सदत,भव्य स्वागत किया गया

You missed

error: Content is protected !!