ब्रेकिंग न्यूज़
मानसून पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी,डीएम ललित मोहन रयाल के सख्त निर्देश, 24×7 अलर्ट मोड में रहेगा प्रशासन; लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई16 जुलाई से भीमताल में भव्यता के साथ मनाया जाएगा हरेला मेला : कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ापहली ही बारिश में हल्द्वानी की सड़कों की खुली पोल, मेयर बोले—’इस मानसून धैर्य रखें, अगली बरसात तक 99% समस्याएं होंगी खत्म’नैनीताल में मानसून आपदा मॉक ड्रिल सफल, डीएम ललित मोहन रयाल ने कंट्रोल रूम से की लाइव मॉनिटरिंग, सीएम ने वीसी के जरिए तैयारियों का लिया जायजानैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश
खबर शेयर करे -

भीमताल। विकासखंड ओखलकांडा के राजकीय इंटर कॉलेज नाई,(नैनीताल) में कैरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस से सम्बंधित कार्यक्रम बाल-सखा प्रकोष्ठ (मार्गदर्शन एवं परामर्श) का आयोजन किया गया, जो कि ओखलकांडा तल्ला के ताईक्वोंडो प्रशिक्षक सूबेदार जीतेन्द्र सिंह बोहरा द्वारा निशुल्क दिया गया।

जिसमें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए विद्यार्थियों ने संकल्प लिया साथ ही खेलो में जीवन एवं कैरियर से सम्बंधित जानकारी साझा करने के साथ साथ जीवन में लक्ष्य निर्धारित कैसे करें पर बल दिया।

सरकार द्वारा अग्निवीर योजना का लाभ बालक बालिका वर्ग द्वारा कैसे लिया जाय इस पर भी चर्चा हुई।

अंत में इस अवसर पर ताईक्वांडो प्रशिक्षक सूबेदार जीतेन्द्र बोहरा के आहवान पर उत्तराखंड के जनकवि गिर्दा द्वारा लिखित/ रचित उत्तराखंड मेरी मातृ भूमि , मातृ भूमि मेरी पितृ भूमि,ओ भूमि तेरी जै जै कार मेरी हिमाला, गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

जिसमें प्रधानाचार्य भुवन चन्द्र, बाल सखा प्रकोष्ठ प्रभारी पंकज नगदली, अभिभावक संघ अध्यक्ष उत्तम नयाल ,सभी शिक्षकों सहित स्कूल के विद्यार्थियों उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गांव-गांव पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!