ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। यातायात निदेशालय के निर्देशों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार रविवार, 02 फरवरी 2026 को यातायात पुलिस भवाली/भीमताल द्वारा रामलीला मैदान, भीमताल में 36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” रही।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ.  जगदीश चंद्रा, प्रभारी निरीक्षक भीमताल  राजेश कुमार तथा यातायात निरीक्षक  शिवराज सिंह ने टैक्सी, बस चालकों व आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान टैक्सी यूनियन भीमताल ने चालकों से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया।

सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित शिविर में हल्द्वानी सिटी ब्लड सेंटर द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें कुल 21 यूनिट रक्तदान हुआ। वहीं आईक्यू हॉस्पिटल हल्द्वानी के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 76 लोगों की आंखों की जांच की गई। कार्यक्रम में करीब 250 चालक एवं आम नागरिक मौजूद रहे।

इसी क्रम में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 150 छात्र-छात्राएं व गुरुजन शामिल हुए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ट्रस्ट के संस्थापक रामवीर यादव एवं अलका अरोड़ा के सामाजिक योगदान की सभी अतिथियों और प्रतिभागियों ने सराहना की।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में शादी समारोह से 7.75 लाख के गहने चोरी, महिला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज
error: Content is protected !!