ब्रेकिंग न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हल्द्वानी-काठगोदाम, महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानितकुमाऊं में बीजेपी का संगठन मंथन, 2027 चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्रनैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समांरामनगर में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी चंदन सागर गोली लगने से गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस पर लालकुआं को मिली नई पहचान, सांसद अजय भट्ट ने किया भव्य स्वागत द्वारों और तिरंगा लाइटों का लोकार्पण व्यापार
खबर शेयर करे -

प्रभारी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे के निर्देश पर 2 घंटे में कई टीमों ने की झील की सफाई, गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

नैनीताल। सोशल मीडिया पर नैनीझील क्षेत्र में गंदगी फैलने की शिकायत सामने आते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे के निर्देश पर शनिवार को नैनीझील में बृहद सफाई अभियान चलाया गया। करीब दो घंटे तक चले अभियान में नगर पालिका परिषद नैनीताल और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने झील के किनारों और जल क्षेत्र से प्लास्टिक, पॉलिथीन समेत अन्य कचरा हटाकर उसका नियमानुसार निस्तारण किया।

उपजिलाधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के बाद प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नैनीझील और उसमें गिरने वाले सभी नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नैनीझील जनपद की पहचान है और इसकी स्वच्छता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने उपजिलाधिकारी को सफाई कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को नगर क्षेत्र में नियमित सफाई अभियान चलाने और झील में गिरने वाले नालों की विशेष रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति झील या नालों में कूड़ा फेंकता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध तत्काल सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नैनीझील और नालों में कूड़ा न डालें तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग कर नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस की शंखनाद सभा के बाद रामलीला मैदान में हुआ शुद्धि हवन, वैदिक मंत्रोच्चार से धार्मिक पवित्रता की पुनर्स्थापना का प्रयास

You missed

error: Content is protected !!