ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी में उफान पर आया देवखड़ी नाला,नाले में बही कार, बहादुर महिला ने बच्ची की बचाई जान 

उधर राकसिया नाले में भी बही स्कूटी और टुकटुक 

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी के आसपास हुई मूसलाधार हुई बारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, शहर के सभी नाले पूरी तरह से उफान पर चल रहे हैं।

वही देवखड़ी नाला बारिश में अपने उफान पर गया है। ऐसे में एक स्विफ्ट कार चालक तेजी से देवखड़ी नाले से गुजरा था।

अचानक पानी का बहाव इतना तेज था, कि उसकी कार देवखड़ी नाले में फस गई और बहने लगी।

इस दौरान आसपास लोगों में भी अफरा तफरी का माहौल हो गया।

कार में एक छोटी बच्ची और उसके माता पिता बैठे थे, इसी बीच देवखड़ी नाले के पास दुकान के पास व्यक्ति और एक महिला मौजूद थे।

महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए ने बच्ची को अपने गोद में लेकर सुरक्षित कार से बाहर निकाला। वहीं अन्य लोग भी सुरक्षित बाहर निकल गए।

यदि थोड़ी देर और होती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रशासन और पुलिस लगातार बरसात के दौरान जब नदी नाले उफान पर आते हैं तो उस समय नदी नाले को पार नहीं करने की अपील करता आ रहा है।

बावजूद उसके लोग जबरन नदी नाले पार करते हैं और बड़ी घटना को दावत देते है।

भारी बारिश से तिकोनिया क्षेत्र जलमग्न हो गया। तिकोनिया से बहने वाला नाला ऊफान पर आ गया।

यह भी पढ़ें :  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामद

You missed

error: Content is protected !!