नैनीताल पत्रकार गुंजन ने राजकीय बीडी पांडे अस्पताल पर इमरजेंसी में बेहतर उपचार नहीं मिलने का आरोप लगाया

रिपोर्ट गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नगर के मल्लीताल धूपकोठी निवासी पत्रकार गुंजन ने राजकीय बी.डी.पांडे जिला अस्पताल के इमरजैंसी में उन्हें बेहतर उपचार न मिलने का आरोप लगाया है।

मामले को लेकर पीडि़त गुजन ने जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को शिकायती पत्र लिखा है।
पत्र में गुंजन ने कहा है कि 14 सिंतबर की शाम को तीन बजे पेट में अधिक दर्द होने की शिकायत पर परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल के इमरजैंसी में लाए।

जहां पर मौजूद डाक्टर ने नर्स ने इंजेक्शन देने को कहा था, लेकिन वह नर्स में डाक्टर के कहने के बीस मिनट के बाद पहुंची,गुुंजन के मुताबिक परिजनों ने नर्स से उनकी (गुंजन) की हालत को गंभीर देखते हुए जल्द इंजेक्शन लगाने को कहा कि उसने मेरे परिजनों से अभद्रता कर दी और इंजेक्शन लगाना छोड़ बहसबाजी करना शुरु कर दी।

गुंजन के मुताबिक नर्स के व्यवहार से वह खुद तथा परिजन काफी परेशान रहे। गुंजन ने पीएमएस से मामले की जांच करने की मांग की है।

इस मामले में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक तरुण टम्टा ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है दोनों पक्षों को सुनने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Advertisement
यह भी पढ़ें :  करवाचौथ से पहले दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.