ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत शुक्रवार को हल्द्वानी के कमलुवागाजा रोड पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

हादसे में हरीश रावत को हल्की चोटें आई हैं, जबकि उनके साथ मौजूद विनोद नेगी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरीश रावत किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार को पार्क किया जा रहा था, तभी रामनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एक होंडा अमेज़ कार ने उनकी गाड़ी के बाईं ओर जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार दाईं ओर खड़ी दूसरी कार से जा टकराई, जिससे वाहन के दोनों ओर भारी क्षति हुई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार हरीश रावत खतरे से बाहर हैं, जबकि विनोद नेगी का इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  35 साल बाद खत्म हुआ इंतजार, घाट पर मिले शव से हुई लापता व्यक्ति की पहचान

You missed

error: Content is protected !!