ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

भीमताल। भीमताल-नौकुचियाताल पर्यटन मार्ग पर स्थित दीनदयाल पार्क के समीप बने सीवर पंप से लगातार उठ रही दुर्गंध ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की परेशानी बढ़ा दी है।

झील किनारे फैली बदबू के कारण इस मार्ग से गुजरना भी मुश्किल हो गया है, जिससे पर्यटन नगरी की छवि पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर की जर्जर और लीकेजग्रस्त सीवर पाइपलाइन, पुराने पंप हाउस तथा मुख्य सीवेज प्लांट से लेकर झील किनारे तक फैली अव्यवस्था इस समस्या का प्रमुख कारण है।

उनका आरोप है कि लंबे समय से यह मुद्दा विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में होने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने भीमताल की सीवर व्यवस्था को आधुनिक बनाने की मांग करते हुए कहा कि नगर में 24 घंटे बड़ी सीवर सक्शन मशीन की व्यवस्था की जाए, सीवर लीकेज का स्थायी समाधान किया जाए, मुख्य प्लांट और झील किनारे स्थित पंप का ऊँचीकरण किया जाए तथा नगर के नए क्षेत्रों में प्रस्तावित सीवर लाइन निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।

नगरवासियों का आरोप है कि जल संस्थान और जल निगम एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर समस्या से पल्ला झाड़ रहे हैं, जबकि बजट का अभाव बताकर आवश्यक कार्यों को टाला जा रहा है।

प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन के लिए प्रसिद्ध भीमताल में सीवर व्यवस्था की बदहाली अब झील की स्वच्छता और नगर की सुंदरता के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।

स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से त्वरित कार्ययोजना बनाकर मरम्मत और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की है, ताकि भीमताल की स्वच्छता, निर्मलता और पर्यटन पहचान सुरक्षित रह सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में डॉक्टरों के तबादलों पर बवाल, आशा कार्यकर्ताओं किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

You missed

error: Content is protected !!