ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड भीमताल अंतर्गत ग्राम पिनरो बानना का क्षेत्रीय भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया।

इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना।

ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। हरीश पनेरू ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के समक्ष प्रमुखता से उठाने तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि ग्रामीणों की आवाज को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

इस अवसर पर हरीश पनेरू ने ग्रामवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद ही उन्हें समाजहित और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

ग्रामवासियों ने भी अपनी समस्याओं को सुनने और गांव पहुंचकर संवाद स्थापित करने पर हरीश पनेरू का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके प्रयासों से क्षेत्र की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
error: Content is protected !!