ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रानीखेत महाविद्यालय में समसामयिक विषय पर संस्कृत भाषा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। स्व. श्री जयदत्तवैला स्वतंत्रता संग्राम सैनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत के संस्कृत विभाग द्वारा आज दिनांक 5.8.2024 को समसामयिक विषय पर संस्कृत भाषा में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने बढ़चढकर प्रतिभाग किया प्रतियोगिता में विजेता बी ए तृतीय सत्रार्ध से मांसी तिवारी ने प्रथमस्थान, बी ए प्रथम सत्रार्द्ध सूरज कुमार द्वितीयस्थान बी ए प्रथम सत्रार्द्ध हिमांशी पपनै तृतीय स्थान एवम सुषमा सांत्वना पुरस्कार दिया।

निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग से डा कुसुमलता, डा रेखा भट्ट, जन्तु विज्ञान विभाग से डा अपूर्वा जोशी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संस्कृत विभाग प्रभारी डा बबीता कांडपाल द्वारा किया गया प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पाण्डेय जी द्वारा सभी विद्यार्थियों एवम विजेताओं को शुभकामना दी गई ।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अप्रैल 2026

You missed

error: Content is protected !!