ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

महिला और जेठ को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि पति फरार हो गया।

अल्मोड़ा। चौखुटिया विकासखंड में डेढ़ दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ये घटनाएं ग्राम ढौन चौखुटिया निवासी महिला ने अपने पति और जेठ के साथ मिलकर अंजाम दी थीं।

चौखुटिया के भूमिया मंदिर समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप मासीवाल ने बीते दिनों पुलिस को मंदिर में घंटियां चोरी होने के संबंध में तहरीर दी थी। एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर चोरी के खुलासे के लिए दो टीम बनाई गईं।

थानाध्यक्ष सतीश चंद्र कापड़ी की टीम ने सीसीटीवी खंगाले और तफ्तीश की। भावना पत्नी पूरन सिंह बोरा और उसके जेठ ग्राम ढौन चौखुटिया को स्वीटापुल से गिरफ्तार कर लिया जबकि पूरन सिंह मौके से फरार हो गया।

पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने भूमिया मंदिर समेत क्षेत्र के अलग-अलग डेढ़ दर्जन स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए तीनों शातिर पहले संबंधित स्थान की रेकी करते थे। उसके बाद मौका मिलने पर अपने काले कारनामे को अंजाम देते थे।

चोरी करने के लिए वह सार्वजनिक रास्तों के बजाय जंगल से होकर जाने वाले रास्तों का इस्तेमाल करते थे। दंपति पूरन और भावना के खिलाफ पहले भी चोरी के मामलों में चौखुटिया थाने में मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी

You missed

error: Content is protected !!