ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत

पिथौरागढ़ से दु:खद सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के नजदीक कनारीपाभैं-नैनीसैनी सड़क पर एक स्कार्पियो गहरी खाई में गिर गई। घटना में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दौला निवासी कैलाश कापड़ी (42) पुत्र मथुरा दत्त कापड़ी, दीपक नगरकोटी (46) पुत्र जगदीश नगरकोटी और मखौलीगांव निवासी महेंद्र नगरकोटी (32) पुत्र दयालु नगरकोटी स्कार्पियो से खड़क्यामानू मंदिर के लिए निकले।

इसी बीच उनकी कार 800 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पहुंचाया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें :  भीमताल में युवक के खिलाफ बढ़ा आक्रोश, व्यापारियों ने बाजार बंद कर थाने का किया घेराव

You missed

error: Content is protected !!