ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में मां दुर्गा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। दुर्गा पूजा महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सरोवर नगरी नैनीताल में दुर्गा मोहत्सव की धूम है। मंदिर में सवेरे से ही भक्तो की भारी भीड़ माँ दुर्गा के दर्शन के लिए पहुँच रही है।

वही शाम होते ही मां की पंच आरती भक्तों के लिये खासा आकर्षण बनी हुई है।

पंच आरती के बाद हुक्के से होने वाली मां की धनूची पूजा में माँ के भक्तों का जमावडा लग रहा है।
वही नैनीताल से सांसद अजय भट्ट भी नयना देवी मंदिर में माँ दुर्गा के दर्शन करने पहुँचे। उनके साथ नैनीताल विधायक सरिता आर्या भी मौजूद रही। इस दौरान सांसद ने दुर्गा पंडाल में माँ दुर्गा की आरती भी करी।
जिसके बाद सांसद ने डीएसए मैदान में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमो का उद्घाटन किया।

मुख्य मंच में स्टार नाईट कलाकार राकेश खनवाल ने दर्शकों के बीच कुमाऊँनतों गीतों से समा बांध दिया। राकेश के गीतों ने संसाद अजय भट्ट और विधायक सरिता को थिरकने में मजबूर कर दिया।

वहीं सांसद अजय भट्ट ने कहा नैना देवी मंदिर से ही माता नंदा सुनंदा महोत्सव शुरू होता है धार्मिक संस्थाएं इनको पुनर्जीवत करती है यह सबसे बड़ी बात है । 

 कार्यक्रम को सफल बनाने में विधायक सरिता आर्या गोपाल रावत आनंद बिष्ट, मनोज जोशी, मारुति नंदन शाह, बहादुर सिंह बिष्ट त्रिभुवन सिंह, पीके शर्मा, चंदन कुमार दास, एस सी चौधरी, दीपक गुरुरानी, विनोद पंत उमेश मिश्रा. राकेश कुमार, दिनेश चंद्र भट्ट सुनील भट्ट, मंजू रौतेला मुन्नी तिवारी, सुमन शाह डॉ सरस्वती खेतवाल, सावित्री सनवाल शिवराज सिंह नेगी, लोक चौधरी, भास्कर बिष्ट, राजेश वर्मा, मनोज बिष्ट, आशीष वर्मा, अक्षय अग्रवाल दीप्ति बोरा आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  ईरान पर हमलों से वैश्विक तनाव, उत्तराखंड के छात्र भी
error: Content is protected !!