नैनीताल में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषणा को लेकर भूख हड़ताल में बैठे छात्रों की की तबीयत बिगड़ी रात छात्रों को बी, डी, पांडे अस्पताल लाया गया।
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। छात्र संघ चुनाव की तिथि की घोषणा को लेकर धरने पर बैठे छात्रों की तबियत बिगड़ी। छात्रों को बी,ड़ी पांडेय अस्पताल में किया भर्ती।
नैनीताल में डीएसबी कॉलेज के बाहर धरने और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों में से तीन छात्र नेताओं की तबियत बिगड़ गई।
जिसके बाद छात्रों को बी,ड़ी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दे की कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित नही की गई, जिसके विरोध में नैनीताल डीएसबी कॉलेज के छात्र और छात्र नेता 3 दिन से धरने और भूख हड़ताल पर बैठे है।
छात्रों का आरोप है की विश्वविद्यालय द्वारा चुनाव की तिथि घोषित नही की गई है। पीड़ित छात्र नेता अभिषेक ने कहा कि छात्र धरने और भूख हड़ताल पर बैठे है लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने अब तक संज्ञान नही लिया है।
कहा कि अब तक 3 छात्र प्रत्याशी तबियत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती है। कहा कि अभी भी अन्य छात्र और 2 छात्र प्रत्याशी धरने पर बैठे है और जै
से ही वे ठीक होंगे दोबारा से अपने साथियों के साथ धरने पर बैठेंगे।
वहॉं चिकित्सक हिमांशु ने बताया कि धरने पे बैठने के कारण छात्रों का ब्लड प्रेशर काम हो गया था जिन्हें उपचार दिया गया है, अभी स्थिति स्तर है।





