नैनीताल में रामलीला की अंतिम दिन भरत मिलाप और राज्याभिषेक के साथ रामलीला महोत्सव संपन्न हुआ
रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला
नैनीताल। नैनीताल में रामसेवक सभा द्वारा रामलीला महोत्सव भरत मिलाप और राज्य अभिषेक के साथ रामलीला महोत्सव संपन्न हुई।कलाकार रामलीला के अंतिम दिन भाव विभोर हो गए।
बता दे की 10 दिनो से मल्लीताल स्थित श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन किया जा रहा था जिसमे कलाकारों द्वारा अपने अपने पात्रों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
भीम सिंह कार्की ने बताया की सभा में एक सदस्य के रूप में शामिल हुए थे 79 से रामसेवक सभा से सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए थे और करीब 42साल से वह रामलीला के कलाकारों के मेकअप करते हुए आ रहे है।
जिसमे से कुछ कलाकार मुंबई के जाकर अपना नाम रोशन कर रहे है। निषाद मिलन एक नृत्य नाटिका है जिसका नैनीताल के अलावा पूरे उत्तराखंड में कही भी मंचन नहीं किया जाता है।
कहा जिसका मंचन 29 वर्षो से किया जा रहा है।जिसमे स्व. गंगा प्रसाद साह,सुधीर साह,मुकुल जोशी,अशोक साह द्वारा योगदान दिया गया। जिसे जनता द्वारा लगातार पसंद किया जा रहा हैं।
वही राम के पाठ में अभिनय करने वाली अनुष्का कोहली ने कहा तीन महीने अभ्यास के बाद दिन कैसे निकल गए पता ही नहीं चला और फिर हम चार बहने साथ में रहते हैं।
चार बहनो साथ समय बताया बहुत अच्छा लगा और जो सब लोग हैं सारे बच्चे हैं। हम सब में एकता है सब ने एक साथ काम किया बुरा लग रहा है।
आज रामलीला महोत्सव का समापन हो रहा है। 14 साल मै रामलीला में मंचन कर रही हूं राम का किरदार पहली बार निभा रही हूँ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मनोज लाल साह महासचिव जगदीश बवाड़ी, भीम सिंह कार्की, विमल चौधरी, विमल शाह, मुकुल जोशी,कैलाश जोशी, देवेंद्र लाल साह, मिथिलेश पांडे, सतीश पांडे, डॉ किरन लाल शाह ,मुकेश कुमार जोशी मंटू, भुवन बिष्ट, कमलेश ढोडियाल,गोधन बिष्ट, आशु बोरा, कन्नू लाल शाह, प्रोफेसर ललित तिवारी, आदि लोग उपस्थित थे।





