ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

 स्कूल आने जाने वाले विद्यार्थी अभी आवक वह नगर वासी काफी परेशान है, लेकिन अभी तक नगर पालिका आंखें मूंद कर बैठा हुआ है 

नगर वासी कह रहे हैं कि आखिर कब जागेगा नगर पालिका

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  बिड़ला चुंगी के ऊपर बिड़ला मंदिर स्कूल को जाने वाले मार्ग पर यह सीवर पिछले एक साल से बह रहा है, कई बार नगर पालिका को अवगत कराने के बावजूद ही नगर पालिका की कानों में जू नहीं  रेंग रहा  है।

सुबह के वक्त इतना बुरा हाल होता है की इस जगह को पार करना मुश्किल हो जाता है चारों तरफ दुर्गंध और यह सीवर पूरे जोर से नाली में बहता है। जो संभवतः सीधे झील में जाती है।।
जब कभी समाचार पत्र या किसी पोर्टल में यह खबर लगती है। तो संबंधित विभाग एक सक्शन मशीन भेजकर इतिश्री कर लेता है। पर दूसरे ही दिन से यह सीवर फिर से बहने लगता है।

यह भी पढ़ें :  ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पर नैनीताल में संगोष्ठी, राष्ट्रभाव और आत्मबोध पर हुआ मंथन

You missed

error: Content is protected !!