हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा अभियान: लव़ विभाग ने असुरक्षित मसालों के खिलाफ की कार्रवाई

डिप्टी कमिश्नर ने किया गंभीर मामलों का खुलासा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

रिपोर्टर : अजय वर्मा

हल्द्वानी। हल्द्वानी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) उत्तराखंड के डिप्टी कमिश्नर अनुज थपलियाल ने बताया कि हाल ही में विभाग द्वारा मसालों के संदर्भ में एक विशेष अभियान चलाया गया था।

इस अभियान के दौरान मिली रिपोर्टों के आधार पर अब विभाग असुरक्षित और गलत ब्रांडिंग वाले मसालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। थपलियाल ने कहा कि कई मसाले और उत्पाद ऐसे हैं जिनमें भारी धातुओं और कीटनाशकों की मात्रा असुरक्षित स्तर पर पाई गई है।

संबंधित जिलों के अधिकारियों द्वारा इन मामलों की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ संबंधित अदालतों में मामलों को प्रस्तुत किया जाएगा उन्होंने बताया कि विभाग की सतर्कता के कारण इन कमियों का पता चला है और जो निर्माता मानक का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कई उत्पाद, जो राज्य और केंद्रीय प्रयोगशालाओं द्वारा असुरक्षित पाए गए हैं, उन पर भी कार्रवाई की जा रही है। इन मामलों को सिविल कोर्ट में दायर किया जाएगा, जबकि आपराधिक मामलों के लिए सीजेएम कोर्ट में भी प्रस्तुत किया जाएगा।

थपलियाल ने कहा कि जो निर्माता दोषी पाए जाएंगे, उनके लाइसेंस को निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी। यह कदम खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धामी सरकार ने पेश किया ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, कुंभ मेले से
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.