ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

सातताल झील की टूटी पुल: पर्यटकों की सुरक्षा खतरे में

भीमताल। झीलों के शहर नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सातताल झील का पुल दैवीय आपदा के कारण टूटकर क्षतिग्रस्त पड़ा है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में यहां हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन पुल की जर्जर स्थिति के कारण उनके मन में हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी और पूर्व सभासद प्रदीप कुमार बबलू ने जिला प्रशासन से पर्यटन की दृष्टि से इस पुल का शीघ्र उच्च गुणवत्ता के साथ पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण पर्यटकों को आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है, जो पर्यटन क्षेत्र की छवि को भी प्रभावित कर सकता है।

पूरन बृजवासी ने बताया कि उन्होंने पूर्व में सिंचाई विभाग से पुल को ठीक कराने की मांग उठाई थी। इस पर विभागीय अधिकारियों ने आपदा मद से बजट उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजे जाने की बात कही थी। लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है।

उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पुल के पुनर्निर्माण की मांग करते हुए कहा कि पर्यटन क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 6 जून 2026

You missed

error: Content is protected !!