मेष राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. आज इन्हें बिजनेस में तगड़ा मुनाफा हो सकता है. भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. आज मन मुताबिक पैसों का फायदे मिलने से मन खुश रहेगा।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. सेहत से जुड़ी तकलीफें बढ़ सकती हैं. किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं. पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को आज जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है. नए लोगों से मुलाकात संभव है. सेहत पर विशेष ध्यान दें. परिवार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. लेनदेन से संबंधित समस्या से भी आपको छुटकारा मिलेगा।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन शांति भरा रहने वाला है. आज इन्हें अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी. बेवजह किसी काम को लेकर टेंशन न लें. परिवार में चल रही दूरियां आज कम हो सकती हैं।
सिंह राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन उलझनों भरा होने वाला है. परिवार में कोई सदस्य बीमार पड़ सकता है. पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. वर्कप्लेस पर लोग आपके टैलेंट का लोहा मानेंगे. बॉस भी आपसे खुश रहेंगे।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों की आज सफलता कदम चूमेगी. नई नौकरी मिलने की संभावना है. पार्टनर को प्रमोशन मिल सकता है. बड़ा टेंडर हाथ लग सकता है. कोई भी नया काम शुरू करने से पहल छानबीन जरूर कर लें।
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अहम साबित होने वाला है. आज आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी. परिवार में धन के लिए किसी से बात करनी पड़ सकती है. कठिन समय में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है. लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. मौसम का असर पड़ने से आप बीमार हो सकते हैं. सेहत पर विशेष ध्यान दें. परिवार में आपकी तारीफ होने से मन बेहद खुश रहने वाला है. पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
इस राशि के जातक आज किसी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें. विरोधी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. परिवार में लड़ाई झगड़ा हो सकता है. घर में पैसों की कमी से मन परेशान रह सकता है।
मकर राशि
इस राशि के जातक आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. किसी काम को लेकर परेशान रह सकते हैं. पार्टनरशिप में डील न करें. बच्चों की पढ़ाई को लेकर टेंशन हो सकती है. सबसे ठीक से बातचीत करें।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित होने वाला है. वर्कप्लेस पर साथियों संग मतभेद बढ़ सकते हैं. लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को बड़ी डील मिल सकती है।
मीन राशि
इस राशि के जातकों का आज का दिन तरक्की भरा रहेगा. आज आज तगड़ा मुनाफा कमाएंगे. धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है. नए वाहन को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. दोस्त की तबीयत बिगड़ने से मन परेशान रह सकता है।





