ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल में डी, एस, ए,मैदान में अखिल भारतीय महिला हॉकी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया नैनीताल की टीम ने हल्द्वानी को दो एक से हराकर ट्रॉफी में कब्जा जमाया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। डीएसए मैदान में जिला प्रशासन नैनीताल के सहयोग से नैनीताल हॉकी एकेडमी द्वारा आयोजित एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय महिला हॉकी कप 2024 का आज फाइनल मुकाबला खेला गया।

खेल शुरू होने से पहले भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय की छात्राओं ने कुमाऊनी वेशभूषा ने नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने दोनों टीमों के खिलाडियों से मुलाकात कर प्रोत्साहित किया।

फाइनल मुकाबला देखने के लिए सभी खेल प्रेमी मौजूद थे। महिला हॉकी टूर्नामेंट के रोमांचित मुकाबले में नैनीताल हॉकी एकेडमी एवं हल्द्वानी के मध्य खेला गया। नैनीताल ने 2-1 से मैच जीत कर ट्रॉफी अपने नाम की।

आयोजक सचिव कैलाश बोरा ने बताया कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अनीता बोरा , प्रोमिसिंग प्लेयर विमलेश , रेनू एवं हेमा को दिया गया।
पूर्व ओलंपियन राजेन्द्र रावत ने कहा इस तरह की प्रतियोगिताओ से युवाओं में खासकर छात्राओं में खेल के प्रति रुचि पैदा होंगी। और आगे चलकर छात्राएं राज्य को देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
वहीं क्षेत्र के विधायक सरिता आर्या ने कहा कि स्वर्गीय गंगा प्रसाद साह को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगी जिस तरह से उन्होंने यह महिला हॉकी को शुरुआत करी आज महिला हॉकी शुरुआत हो रही है। उन्हीं की याद में सभी लोग मिलकर हॉकी टूर्नामेंट कराते हैँ।

अंतरराष्ट्रीय टीमों ने इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया। महिलाओं के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और जिस तरह से महिलाओं के खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है हॉकी तो हम लोगों का एक राष्ट्रीय स्तर का गेम है जिसको हम सभी लोग इसमें चाहे हमारे पुरुषों की हो और हमारी महिला हॉकी हो सभी लोग इसमें खेलते हैं लेकिन नैनीताल का एक 7 ए साइड हॉकी का एक अपना अलग ही आकर्षण का केंद्र रहता है।
इस के साथ ही एन के आर्या चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहित आर्या एवं मॉर्निग क्लब द्वारा नगद पुरस्कार दिए गए।
महासचिव ओलंपियन राजेन्द्र रावत ने सह प्रायोजक नैनीताल बैंक एवं दि कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक का धन्यवाद ज्ञापित किया।
अंपायर डा मनोज बिष्ट एवं मंजुल सनवाल रहे ।
संचालन डा ललित तिवारी एवं हरीश सिंह राणा ने किया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी कमेटी में दीपक साह, संजय गुप्ता, राजेश साह एवं अनिल रावत मौजूद रहे।
इस दौरान अध्यक्ष मुकेश जोशी, घनश्याम लाल साह, मनोज साह, जगदीश बवाड़ी, चन्द्र लाल साह, भुवन बिष्ट, देवेंद्र साह, अजय साह, विमल चौधरी, राजेन्द्र लाल साह, राजेन्द्र बिष्ट, बहादुर रावत, अक्षय चौधरी, हरीश चौधरी, अतुल साह, सुदर्शन लाल साह, मोहित साह, गोधन सिंह बिष्ट, मनीष, संदीप, हिमांशु, दीपक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के ऊंचापुल चौराहे का चौड़ीकरण शुरू, अतिक्रमण पर चला बुलडोज़र; जाम से राहत की उम्मीद

You missed

error: Content is protected !!