नैनीताल में बलिया नाले का पूर्व प्रमुख (जियो) एनएचपीसी लिमिटेड विशेषज्ञ भास्कर दत्त पाटनी, द्वारा पहाड़ी में चल रहे ट्रीटमेंट कार्यों का निरीक्षण

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। बीते वर्षों से नैनीताल की रीढ़ कहे जाने वाले बलियानाले का ट्रीटमेंट कार्य प्रगति पर है। पोलोवरम परियोजना प्राधिकरण, जल शक्ति मंत्रालय सरकार भारत के पूर्व प्रमुख (जियो) एनएचपीसी लिमिटेड विशेषज्ञ द्वारा पहाड़ी में चल रहे ट्रीटमेंट कार्यों का निरीक्षण किया।

पोलोवरम परियोजना प्राधिकरण, जल शक्ति मंत्रालय सरकार भारत के पूर्व प्रमुख (जियो) एनएचपीसी लिमिटेड विशेषज्ञ भास्कर दत्त पाटनी ने बताया कि भूस्खलन क्षेत्र को बचाने व मजबूती के प्रदान करने के लिए भूस्खलन क्षेत्र को मौनोलिथिक बनाने के साथ ग्राउटिंग की गई है।

ताकि पहाड़ी को गिरने से रोका जा सके। उन्होंने कहा इस तकनीक के माध्यम से दोबारा भूस्खलन होने की संभावना न के बराबर होती है बावजूद इसके अगर पहाड़ी में कोई क्रैक आते है तो उसका त्वरित उपचार किया जा सकेगा।

आपको बतादें की नैनीताल के बलियानाले का 173 करोड़ में ट्रीटमेंट का काम शुरू किया गया है जिसमें नैनीताल की बड़ी आबादी को बचाने के लिए प्रदेश की धामी सरकार द्वारा काम शुरू किया गया है।

दरअसल बलियानाले के कटाव से नैनीताल को खतरा बना हुआ था और पिछले 15 सालों में तेजी से पहाड़ी में कटाव हो रहा था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.