नैनीताल में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने और आगामी परीक्षाओं की तिथि में बदलाव करने की मांग को लेकर छात्रों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल । छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने और आगामी परीक्षाओं की तिथि में बदलाव करने की मांग को लेकर आज छात्र नेताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में जमकर नारेवाजी करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया।नैनीताल : छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने को लेकर छात्रों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की निकाली शव यात्रा, किया पुतला दहन

धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द चुनाव की तिथि घोषित नहीं की तो छात्र नेता आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन कि होगी।

इस बीच भारी पुलिस फोर्स व जिला प्रशासन तैनात रहा। पुलिस प्रशासन व छात्र नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।नैनीताल : छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने को लेकर छात्रों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की निकाली शव यात्रा, किया पुतला दहन

आपकों बता दे कि छात्र संघ चुनाव तिथि घोषित किए जाने को लेकर विगत कई दिनों से विश्विद्यालय प्रशासन से वार्ता करने के साथ ही धरना प्रदर्शन कर रहे है।

छात्र नेता आशीष ने कहा आज हम सरकार को बताना चाहते हैं कि जैसे एक मृत शरीर कुछ बोल नहीं पता कुछ काम नहीं कर पाता वैसे एक जो हमारे शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत कुछ काम कर नहीं पा रहे हैं तो हम उनको दिखाना चाहते हैं कि आप हमारी आवाज सुनिए कुछ इससे भी कुछ फर्क पड़ता तो यह चीज देखी कि हम क्या कर रहे हैं।नैनीताल : छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने को लेकर छात्रों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की निकाली शव यात्रा, किया पुतला दहन

आज आपने देखा होगा कि अल्मोड़ा में एक छात्रा ने अपने ऊपर आग लगा दी तब भी उनके कानों में एक सिटी तक नहीं बजी आज इस चीज से भी हम कुछ करते तो हम बताना चाहते कि हमारी बातें आगे जाए इस चीज से महीने से ज्यादा हो चुका है कि जो हमारे चुनाव की तिथि है वह अभी तक का घोषित नहीं हुई है।

इसमें  हमारी सरकार और हमारे कॉलेज यूनिवर्सिटी की नाकामयाबी दिखाई दे रही है चुनाव की तिथि नहीं आई है।

हमारी यही मांग है जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होती तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ प्रमोद साह, कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह समेत पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की IPS तृप्ति भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, CBI में बनीं पुलिस अधीक्षक; 16 सरकारी नौकरियों के अवसर ठुकराकर बनी थीं IPS

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.