ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में आज अराजकता अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई ।

छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी सूरज रमोला के समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी के समर्थकों पर पत्थराव किया।

जिससे अफरा तफरी मच गई, जिसके चलते पुलिस ने दोनों ही छात्र गुटों पर हल्का बल प्रयोग किया। छात्रों को चेतावनी दी गई है की अराजकता करने की सूरत पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

नैनीताल रोड पर रैपिड एक्शन फोर्स भी पूरी तरह से एक्टिव मोड पर है। लेकिन अराजकता चरम सीमा पर रही, वहीं पुलिस और प्रशासन के सभी आला अधिकारी डटे रहे।

प्रशासन ने अराजकता किसी भी सूरत पर बर्दाश्त नहीं की , फिलहाल पुलिस ने अराजकता दिखाने वाले कुछ लोगों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के मेडिकल स्टोर संचालक दो दिन से लापता; पत्नी बच्चों संग मंत्री के जनता दरबार पहुंची

You missed

error: Content is protected !!