ब्रेकिंग न्यूज़
सेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेलनंदा की चौकी में 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन,मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर युद्धस्तर पर चला मरम्मत अभियान
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। चोरगलिया क्षेत्र में एक स्कूटी और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान युवक का सिर पत्थर से जा टकराया, चोट गहरी लग गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक चोरगलिया के लाखन मंडी क्षेत्र में रहने वाले 26 वर्षीय शुभम आर्या सितारगंज में सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करते थे। ब

ताया जा रहा है कि रविवार रात नौ बजे शुभम ड्यूटी से बाइक पर घर की ओर लौट रहे थे। काड़बास के पास स्कूटी सवार ने रोड क्रॉस की, जिस कारण शुभम की बाइक सीधा स्कूटी सवार से जा टकराई।
टक्कर के बाद शुभम का सिर सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से जा टकराया। घटना के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर शुभम को एसटीएच लाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुभम तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे।

उनके पिता खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं जबकि माता गृहिणी हैं। एसओ चोरगलिया राजेश जोशी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, महिला की सूझबूझ से बची जान; लोगों में दहशत

You missed

error: Content is protected !!