ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। भाजपा संगठन ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।

इससे साफ हो गया है कि सभी को साथ लेकर चलने वाले प्रताप बिष्ट संगठन के लिए सबसे उपयुक्त नेता हैं।

आज पार्टी कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई।

अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रताप बिष्ट ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : होली से पहले आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब बरामद
error: Content is protected !!