ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से जनपदवासियों एवं समस्त उत्तराखंड प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अपने संदेश में कहा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

उन्होंने कहा कि कुमाऊँ की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं को संजोते हुए सभी नागरिक सुरक्षित, संयमित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं।

एसएसपी ने अपील की कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें, सामाजिक मर्यादाओं का सम्मान करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ होली मनाने का आह्वान किया है, ताकि रंगों का यह उत्सव खुशी और सकारात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा सड़क हादसे पर कांग्रेस नेता का सरकार पर हमला, बोले- भीमताल विधानसभा की सड़कें बनीं ‘मौत की खाई’
error: Content is protected !!