ब्रेकिंग न्यूज़
“जुर्म की रात… इंसाफ की सुबह”; कानून से टकराए… सलाखों में समाए,दरिंदगी की कहानी… एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने 6 घंटे में किया खत्म, SSP बोले, ऐसे अपराधियों पर होगी कठोरतम कार्यवाही, 4 दरिंदों को किया गिरफ्तारहल्द्वानी : गुलदार हमले और हत्याकांड पर SSP की संवेदनशील पहल; पीड़ित परिवारों से मिले SSP मंजुनाथ टीसी — न्याय और सुरक्षा का आश्वासनकैंची धाम ट्रस्ट ने बी.डी. पांडे अस्पताल को दी अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड व एक्सरे मशीनेंकालाढूंगी रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर, एसडीएम ने मौके पर निस्तारित किए कई मामले; जनता में दिखा संतोषहल्द्वानी : फतेहपुर में महिला पर गुलदार का हमला, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी ने मृतका के परिजनों को दी सांत्वना, हर संभव पुलिस सहायता का दिया आश्वासन
खबर शेयर करे -

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया पति का कत्ल, हत्या को हादसा दिखाने के लिए रची साजिश.. पुलिस के सामने खोला राज

हरिद्वार। हरिद्वार के शाहपुर शीतला खेड़ा में शव को हत्या कर फेंके शव का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था।
पुलिस ने पति की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अवैध संबंध के चलते दोनों ने युवक की हत्या
की ताकि बाद में दोनों शादी कर एक साथ रहने लगें।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने ग्राम शाहपुर शीतला खेड़ा निवासी सुखपाल की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 18 मार्च को शाहपुर माड़ी के पास एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
शव के बारे में जानकारी जुटाने पर मृतक की पहचान सुखपाल निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेड़ा थाना पथरी के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के भाई पवन की शिकायत पर थाना पथरी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
गठित पुलिस टीम ने सीआईयू से टैक्निकल सपोर्ट हासिल कर शव मिलने के स्थान का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। घटना के संभावित समय के दौरान की आवाजाही के बारे में डिजिटल एविडेंस हासिल किए।
पुलिस को इसमें अहम कड़ी हाथ लगी। इसके बाद सामने आए तथ्यों का निष्कर्ष निकालकर टीम ने दिनांक 20 मार्च को अलग-अलग स्थानों से मृतक की पत्नी रितु और उसके प्रेमी रितिक को हिरासत में लिया और हत्या करने के दौरान प्रयोग की गई कार को भी बरामद किया गया।
आरोपियों से सख्ती के साथ अलग-अलग पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी के रितिक से अवैध संबंध थे, लेकिन मृतक इन संबंधों के बीच रोड़ा बन रहा था।
दोनों ने सुखपाल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और रितु के कहने पर रितिक ने सुखपाल की हत्या कर दी।
इस दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक, दरोगा विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें :  चेन्नई से 8000 किमी का बाइक सफर तय कर नैनीताल पहुंचे सदत,भव्य स्वागत किया गया

You missed

error: Content is protected !!