ब्रेकिंग न्यूज़
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अंगीकरण दिवस पर विविध कार्यक्रम, छात्राओं ने भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभानैनीताल में मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा फैसला: सभी स्कूल-कॉलेजों में होंगे मनोवैज्ञानिक काउंसलर, टोल फ्री नंबर करना होगा प्रदर्शितथानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने निरीक्षक, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारेभीमताल : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों ने जगाई स्वास्थ्य जागरूकता, नुक्कड़ नाटक व पेपर सोप गतिविधि बनी आकर्षण का केंद्रशहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में नैनीताल में तिब्बती समुदाय का विरोध प्रदर्शन, चीन के ‘एथनिक यूनिटी लॉ’ का किया विरोध
खबर शेयर करे -

आवारा पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

दो महिलाओं की मौत, पूर्णागिरी मंदिर दर्शन को जा रहा था परिवार

पूर्णागिरि दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार आवारा पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई।
फर्रुखाबाद से मां पूर्णागिरि दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार आवारा पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में कोहराम मच गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और घटना की सूचना सत्रहमील पुलिस को दी।
यूपी के फर्रुखाबाद से मां पूर्णागिरि माता के दर्शन करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं से भरी एक्सयूवी कार शुक्रवार की रात्रि लगभग दो बजे कलेक्टर फार्म पीलीभीत मझोला पोलीगंज के बीच पहुंची ही थी कि अचानक गाड़ी के सामने आवारा पशु गया।

जिसे बचाने के चक्कर में चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और एक्सयूवी कार संख्या यूपी 76वाई 0777 पेड़ से जा टकरा गई । हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि गाड़ी के आगे के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
घटना के समय गाड़ी में एक ही परिवार के 7 लोग सहित एक आठ माह की बच्ची अनन्या सवार थे। श्रद्धालुओं की चीख पुखार सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

पुलिस की सहायता से घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल पीलीभीत में भर्ती कराया। इलाज के दौरान खोटबन्दी कुइयाँ बरबा दरवाजा जिला फर्रुखाबाद निवासी पुष्पा देवी(61) पत्नी अजय पाल तथा रत्नेश(38) पत्नी जोगेंद्र सिंह की मौत हो गई ।

हादसे चालक अंकुर कुमार पुत्र जोगेंद्र सिंह, मुन्नी देवी पत्नी अंकुर कुमार, जोगिंदर सिंह पुत्र रामपाल, नबिया राठौर पुत्र जोगेंद्र सिंह आदि लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल पीलीभीत में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें :  जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर सख्त हुए सीडीओ, धीमी प्रगति, मलबा निस्तारण और गुणवत्ता निगरानी पर जताई नाराजगी

You missed

error: Content is protected !!