ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : मुखानी क्षेत्र में दो बड़ी चोरियों का खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तारहल्द्वानी: झपट्टा मारों के लिए काल बना ‘ऑपरेशन प्रहार’ : एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर शातिर लुटेरों के गिरोह का गेम ओवर, लाखों के मोबाइल सहित मोटरसाइकिल बरामद, झपट्टा मार गिरफ्तारअपराधियों के लिए काल बने SSP डॉ0 मंजुनाथ टी.सी.; मुखानी चोरी कांड के शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, ​दो वारदातों का एक साथ अंत, 9 लाख के जेवरात बरामद—नैनीताल पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइकहल्द्वानी: ध्रुव रौतेला बने उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष, सरकार ने जारी किया आदेशहल्द्वानी में निजी स्कूलों की मनमानी जारी, SOP के बावजूद महंगी किताबें लागू
खबर शेयर करे -

 अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय पर खैरना में दीपावली की रात वाहन खाई में गिरा, 5 लोग घाय 1 की मौत 5 लोग घायल

रिपोर्टर। गुड्डू सिंह ठठोला.

 नैनीताल/भवाली।  खैरना में दीवाली की देररात खाई में गिरे वाहन से एक शव समेत 5 लोगों को जिन्दा रैस्क्यू कर एस.डी.आर.एफ.ने अपना धर्म निभाया है। 

       नैनीताल में पुलिस विभाग के लोग दीवाली की रात आराम से सोए हुए थे, तभी तड़के सवेरे खैरना चौकी से एक वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना आई। सवेरे 4:15 पर आई सूचना में बताया गया कि खैरना में जौरासी के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया है।

जिसमे सवार लोगों को रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ.टीम की आवश्यकता है। एस.डी.आर.एफ.टीम तत्काल रैस्क्यू के लिए रवाना हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने देखा गया कि वहां एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है।

एस.डी.आर.एफ.ने बिना वक़्त गवाए तत्काल खाई में उतरकर गयी। वाहन में 6 लोग सवार थे जिसमें से पांच घायलावस्था में थे, जबकि एक कि घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। एस.डी.आर.एफ.ने अंधेरे और अति विषम परिस्थितियों में पांचों घायलों को रैस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।

नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया। टीम ने मृत व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस को सौंप दिया।

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट निवासी मृतक छतर सिंह के अलावा बेरीनाग निवासी सूरज सिंह, जितेंद्र डसीला, संतोष महर और हरीश कुमार की जानकारी मिल सकी जबकि एक का नाम पता मालूम नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, मुंह से खून निकलने से बढ़ा रहस्य

You missed

error: Content is protected !!