ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

नशीले पदार्थों की तस्करी और आपूर्ति में महिलाएं भी अब पीछे नहीं हैं। हरिद्वार पुलिस ने स्कूटी सवार ऐसी ही दो महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक किलो गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने नारकोटिक्स अधिनियम में केस दर्ज किया है। महिला उप निरीक्षक सोनल रावत पुलिस टीम के साथ बीएचईएल सेक्टर-दो तिराहे से आगे रोड बने पब्लिक शौचालय के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

तभी भगत सिंह चौक की तरफ से एक तेज रफ्तार स्कूटी पर दो महिलाएं आती दिखाई दी। पुलिस को चेकिंग करते देख महिलाएं स्कूटी मोड़ कर वापस भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर जाकर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से एक किलो गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार की गई महिलाओं में से एक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के नहटौर की रहने वाली है, जो अस्थायी रूप से ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरवान में रह रही थी। उसकी साथी महिला लाल मंदिर कॉलोनी ज्वालापुर की निवासी है।

यह भी पढ़ें :  आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का भव्य समापन

You missed

error: Content is protected !!