ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने घरेलू विवादों को कम करने और परिवारों में शांति बनाए रखने की दिशा में एक अनोखी पहल की है। अब हर जिले में “तेरे मेरे सपने” नाम से सास-बहू सेल की शुरुआत की जाएगी।
➤ क्या करेगा यह सेल?

इस सेल का मकसद है सास और बहू के बीच होने वाले मतभेदों को सुलझाना और वैवाहिक जीवन शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों की काउंसलिंग करना। इसका उद्देश्य है कि विवाह के बाद घर में अनबन की स्थिति न बने और रिश्तों में समझ बनी रहे।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि यह सेल महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेगा। आयोग की योजना है कि शादी से पहले सास और बहू को एक मंच पर लाकर संवाद करवाया जाए जिससे बाद में घरेलू झगड़े की नौबत ही न आए।

➤ हर जिले में दो स्मार्ट वन स्टॉप सेंटर भी खुलेंगे

बैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य के हर जिले में दो-दो स्मार्ट वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर महिलाओं को कानूनी सलाह, मेडिकल सहायता, काउंसलिंग और शेल्टर की सुविधा मिलेगी।
जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे

घरेलू हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं खासकर सास-बहू के बीच अनबन के कारण कई बार छोटे विवाद बड़े झगड़ों में बदल जाते हैं। इसे रोकने के लिए आयोग ने राज्यभर में जागरूकता शिविर, जनसुनवाई, विधिक कार्यशालाएं और अन्य कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है।

➤ क्यों जरूरी है यह कदम?

आयोग के मुताबिक कई घरों में सास और बहू के बीच की नोंकझोंक धीरे-धीरे घरेलू हिंसा का रूप ले लेती है। ऐसे मामलों में पुलिस और कानूनी हस्तक्षेप की नौबत आ जाती है।

इन स्थितियों को पहले ही संभालने और रिश्तों में सद्भाव बनाए रखने के लिए यह पहल अहम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें :  तेल टैंकर मामले में नैनीताल के कप्तान अजय पंत ब्रिटेन में गिरफ्तार, परिवार ने भारत सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

You missed

error: Content is protected !!