ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल-कालाढूंगी रोड में  घटगढ़ के टगड के पास हुई वाहन दुर्घटना में नैनीताल पुलिस द्वारा किया गया सभी घायलों का सफल रेस्क्यू

नैनीताल। आज दिनांक नैनीताल- कालाढूंगी रोड पर घटघड़ के पास कार दुर्घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक  धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन संख्या- DL 4 CAZ 5557 स्विफ्ट कार से सभी घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया व नजदीकी अस्पताल कालाढूँगी उपचार हेतु भेजा गया।

  ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन नैनीताल से कालाढूँगी जा रहा था जिसको चालक वेद प्रकाश पुत्र स्व लाल चंद्र निवासी उपरोक्त उम्र 47 वर्ष चला रहा था चालक द्वारा बताया गया कि दुर्घटना स्थल से लगभग 500 मीटर पहले वाहन के ब्रेक लगने बंद हो गये जिस कारण उनके द्वारा वाहन को सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर रोका गया।

दुर्घटना में घायलों का विवरण

1-यसोदा पत्नी वेद प्रकाश निवासी ए-6J ext-1 नागलोई दिल्ली उम्र 45 गंभीर रूप से घायल

2-सपना, पुत्री वेद प्रकाश निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष रेफ़र 

3-कुलदीप पुत्र वेद प्रकाश, निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष (सामान्य चोट)।

यह भी पढ़ें :  प्रकृति की गोद में ध्यान का सुकून: बजून स्थित ‘समर्पण मेडिटेशन केंद्र’ में मिला मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव

You missed

error: Content is protected !!