ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

 लखनऊ से आए पर्यटको ने चालान से बचने के लिए पुलिस कर्मियों को विधायक बाप की धमकी दी 

रिपोर्टर- गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। लखनऊ से आए पर्यटकों ने मल्लीताल पुलिस को चालान से बचने के लिए विधायक बाप की धमकी दे दी। उन्होंने कई बेतुके तर्क देकर पुलिस पर अपना प्रभाव डालने चाहा लेकिन मल्लीताल पुलिस ने एम.वी.एक्ट की धारा 177 में चालान करके ही छोड़ा।

      नैनीताल में मल्लीताल कोतवाली के आगे रोजमर्रा की तरह पुलिस दो पहिया वाहन चालकों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच दो पर्यटक एक टैक्सी स्कूटी लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी रोका।

पर्यटकों से स्कूटी के कागज मांगे गए तो वो फिजूल की बातें करने लगे। पर्यटकों ने गाड़ी के कागजात मांगने पर अपने अधिवक्ता चाचा की मद्दद से मुकदमा करने की धमकी दे डाली।

पुलिस कर्मी ने जब पर्यटकों को बताया की नैनीताल में यू.के.की टी.बी.सीरीज बैन है तो उन्होंने कहा कि वो किराए की गाड़ी के कागज कहाँ से लाएंगे ? पुलिस वाले निरंतर गाड़ी के कागज की मांग कर रहे थे।

उनमें से एक पर्यटक ने उन्हें भाजपा से विधायक अपने पिता की धमकी दे डाली। पर्यटक उटपटांग बातें करके पुलिस को अपने चंगुल में लेने की कोशिश करते रहे, लेकिन पुलिस शांति से उनसे टैक्सी स्कूटी के कागज मांगती रही। 

        घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है जब किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। लखनऊ निवासी पर्यटक ने पुलिस को अपना नाम धर्मवीर बताया जिसके बाद पुलिस ने उनका मैडिकल कराने की बात कही तो वो भड़क गए।

कोतवाली के ठीक आगे हुई इस घटना में तमाशबीनों की भीड़ लग गई। एस.आई.अविनाश मौर्य ने बताया कि पर्यटकों का एम.वी.एक्ट की धारा 177 में चालान कर जाने दिया गया। 

यह भी पढ़ें :  जिलाबदर अपराधी को मुखानी पुलिस ने 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार

You missed

error: Content is protected !!