ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल ने कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर जताया विरोधनैनीताल : वीकेंड में बॉटल-नेकों पर पुलिस का सख्त पहरा: मोबाईल पार्टी रहेगी एक्टिव; सभी पुलिस अधिकारी उतरेंगे सड़कों पर, लापरवाह अधिकारियों की अब खैर नहीं, सुव्यवस्थित ट्रैफिक के लिए एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने दिए कड़े निर्देशनैनीताल : निःशुल्क खेल प्रशिक्षण योजना शुरू, जरूरतमंद मेधावी खिलाड़ियों को मिलेगा मंचनैनीताल क्लब में सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया, मेधावी छात्रों व श्रमिकों का हुआ सम्मानउत्तराखंड में फिर धधके जंगल: 41 एकड़ वन क्षेत्र प्रभावित, बढ़ता संकट बना जलवायु परिवर्तन
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर लगातार गली- मोहल्लों में सत्यापन अभियान जारी

मुखानी व काठगोदाम क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही

21 मकान मालिकों पर लाखों का जुर्माना, 218 लोगों का सत्यापन

नैनीताल। अपराधों पर अंकुश लगाए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद में लगातार ऑपरेशन सेनीटाइज अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

 मुखानी एवम काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन कार्यवाही में पहली टीम टीमों  नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी,  राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष वनभूलपुरा दूसरी टीम दीपशिखा अग्रवाल, दीपक बिष्ट एवम SSB/PAC व पुलिस टीम द्वारा बृहद सत्यापन अभियान चलाया गया।
अलग-अलग टीमों द्वारा गली मोहल्लों में जाकर बिना सत्यापन रह रहे व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।

जिसमें निम्न कार्यवाही की गई

कुल 218 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

20 मकान मालिकों पर 10-10 हजार के कोर्ट चालान कुल जुर्माना 2,00,000/- रुपये।

1 मकान मालिक का 5000 रुपये का नगद चालान व 13 व्यक्तियों पर 81 पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए 8500/- रुपये का जुर्माना जमा किया गया।

इसके अतिरिक्त सभी को सत्यापन किए जाने हेतु जागरूक किया गया।

जनपद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने किरायेदारों एवं मजदूरों का समय से सत्यापन कराएं जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह का भव्य समापन, सीएम धामी ने की वृद्धाश्रम व कल्याण योजनाओं की घोषणा

You missed

error: Content is protected !!