ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल पहुंचे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

  नैनीताल।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी। अपने लंबे तगड़े कारवां में आए धौनी को जब प्रशंसकों ने घेर लिया तो उन्होंने ऑटोग्राफ देने के साथ फोटो खिंचाई और कहा अब जाने दो।

     कैप्टेन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धौनी पिछले कुछ दिनों से ऊत्तराखण्ड में कुमाऊं के दौरे पर हैं। दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट में लैंड होने के बाद, धौनी कैंचीं धाम आश्रम गए और अत्यधिक भीड़ को देखते हुए लौटकर नैनीताल के आर्मी गेस्ट हाउस में रुक गए।

ऑनरेरी लेफ्टिनेंट करनाल महेंद्र सिंह धौनी दूसरे दिन नैनीताल से अल्मोड़ा स्थित जैंती के अपने गांव लौवाली गए और वहां देवताओं की पूजा की और बुजुर्गों से मील।

धौनी इसके बाद गुरुवार को अपने गोपनीय निजी दौरे पर रहे। आज पहाड़ से चलकर भवाली होते हुए धौनी नैनीताल पहुंचे हैं। धौनी नैनीताल के बाहरी क्षेत्र के एक निजी होटल में पत्नी साक्षी का 19 नवंबर को जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे है । 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ₹9.48 करोड़ की ट्रंक सीवर योजना का महापौर गजराज बिष्ट ने किया शुभारंभ, 22 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
error: Content is protected !!