ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

गुमशुदा महिला को नैनीताल पुलिस ने हरियाणा से किया बरामद, परिजनों की लौटी खुशियां

रामनगर। दिनांक 03.11.2023 को वादी मोहित निवासी बासीटीला द्वारा रामनगर थाने में तहरीर दी गई कि उनकी पत्नी कहीं लापता हो गई है ।

तहरीर के आधार पर  अरूण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर द्वारा त्वरित कार्यवाही कर थाना रामनगर में एफ.आई.आर. नंबर-480 / 23 धारा 365 आईपीसी में गुमशुदगी दर्ज की गई। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट को दी गई।

उपनिरीक्षक द्वारा पुलिस टीम के साथ गुमशुदा महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई। आसपास के अनेकों सीसीटीवी खंगाले गए और लोगों से पूछताछ की गई।

काफी प्रयासों के उपरांत पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला पूजा w/o मोहित निवासी बासीटीला रामनगर को दिनांक 16/11/2023 की रात्रि में हरियाणा से सकुशल बरामद कर गुमशुदा के परिजनों को सुपुर्द किया गया।

परिजनों की खुशियां लौट आईं। उन्होंने नैनीताल पुलिस को हृदय से आभार व्यक्त किया।

   

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के डीएसबी कॉलेज के समीप लंघम बस्ती में लगी भीषण आग, वीडियो...

You missed

error: Content is protected !!