ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हुआ ध्वजारोहण, मनोज पाठक ने विद्यार्थियों को दिलाया राष्ट्रनिर्माण का संकल्पकुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘एंजेल इन्वेस्टर्स एंड वेंचर कैपिटल फंडिंग’ विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सामानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करना कमजोरी नहीं, जागरूकता और साहस की निशानी: प्रो. नीता बोरानगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने DRM वीना सिन्हा से लालकुआं की जनसमस्याओं पर की वार्ता, रेलवे क्रॉसिंग पुल और टेंपो स्टैंड का मुद्दा उठादिल्ली में सांसद अनिल बलूनी से गौरव गोस्वामी ने की शिष्टाचार मुलाकात, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन
खबर शेयर करे -

शराब के नशे में सरेआम हुड़दंग, हरियाणा के 6 युवकों पर हल्द्वानी पुलिस ने कसी नकेल

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारी को पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने/ मर्यादा का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
 रात्रि में हल्द्वानी शहर के व्यस्त नैनीताल, हल्द्वानी मार्ग पर हरियाणा निवासी 6 युवक शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर उत्पात मचाते पाए गए। उक्त युवकों द्वारा की गई असामाजिक गतिविधियों से आमजन की शांति एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही अमल में लाई गई।
इस प्रकार की अनुशासनहीनता एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की सख्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।

सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादित आचरण रखें। नशे में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  5-Day Banking की मांग हुई तेज, UFBU उत्तराखंड की बैठक में NBOA ने अधिकारियों के हितों की उठाई मजबूत आवाज

You missed

error: Content is protected !!