ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। एमबीपीजी ग्राउंड में 7 जून को श्री श्याम युवा मित्र मंडली के द्वारा श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें विश्व विख्यात भजन सम्राट कन्हैया मित्तल , परविंदर पलक एवं विवेक शर्मा के भजनों की धूम रहेगी आयोजन में कन्हैया मित्तल अपने मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध करेंगे।

बता दे कि कार्यक्रम सायं 7:00 बजे से एमबी ग्राउंड हल्द्वानी में भव्यता पूर्वक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा।

जिसमें पहली बार आयोजित हो रही श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के लेकर आयोजक मंडली में उत्साह का माहौल है तो वहीं विश्व विख्यात भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के कीर्तनों को लेकर हजारों की संख्या में भीड रहने की संभावना है।

जिसको लेकर प्रशासन स्तर पर एमबी ग्राउंड को समारोह स्थल के रुप में चयनित किया गया है।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 18 अगस्त 2026
error: Content is protected !!