ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

जिले में एक 23 वर्षीय युवती की अचानक मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मौत की वजह हार्टअटैक मान जा रहा है।

अस्पताल ले जाने से पहले हो गई मौत, युवती की चार माह बाद शादी होनी थी

अल्मोड़ा। चार माह बाद जिस युवती को शादी का लाल जोड़ा पहनना था उसे कफन में लिपटना पड़ा। जिस घर में शहनाई बजनी थी वहां अब मातम पसरा है।

युवती की अचानक मौत से परिजन सदमे में है। शोक में धौलछीना बाजार आधे दिन बाद बंद रहा।

व्यापार मंडल धौलछीना के महासचिव चंदन सिंह मेहरा ने बताया कि मूलरूप से बबूरिया नायल निवासी लाल सिंह मेहरा धौलछीना में होटल व्यवसायी हैं। उनकी पुत्री कमला (23) मंगलवार दोपहर में बकरियों के लिए चारा लाने के बाद नहाने के लिए बाथरूम में गई थी।

इस दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने से पूर्व ही युवती ने दम तोड़ दिया। देर शाम सेराघाट स्थित सरयू तट पर युवती का अंतिम संस्कार किया गया।

युवती की अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। जवान बेटी की मौत से माता पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया कि युवती की नवंबर में शादी होनी थी।

पहले शादी अप्रैल में ही होनी थी, लेकिन युवती के बड़े भाई को छुट्टी नहीं मिलने के कारण शादी नवंबर में तय की गई थी।

परिजनों को कमला के लिए शादी का जोड़ा खरीदने की जगह कफन खरीदना पड़ा। उसके आकस्मिक निधन पर व्यापार मंडल ने शोक में आधे दिन बाद बाजार बंद रखा। विधायक मनोज तिवारी ने मृतक युवती के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें :  भीमताल विधानसभा को मिली 3.49 करोड़ की सड़क सौगात, खेरोला-खड़की मोटर मार्ग निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग का होगा डामरीकरण: मंत्री राम सिंह कैड़ा

You missed

error: Content is protected !!