ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। वार्ड नंबर 51 से पार्षद मुकेश बिष्ट ने भवन कर (भवन टैक्स) के विरोध में एक जनजागरण अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत उन्होंने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और भवन स्वामियों को इस कर के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक भवन कर को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं आते, तब तक नागरिक भवन कर जमा न करें।

मुकेश बिष्ट ने कहा:

“यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि एक सामाजिक विषय है। जिस जनता ने मुझे विश्वास के साथ पार्षद चुना है, मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।”

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे एकजुट होकर इस अन्यायपूर्ण कर का विरोध करें और भरोसा दिलाया कि वह हर मंच पर जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

“जनता की ताकत ही मेरी असली शक्ति है।”

इस मौके पर उनके साथ वार्ड 50 की पार्षद  नीमा भट्ट भी उपस्थित रहीं। साथ ही कई प्रमुख भवन स्वामी भी इस अभियान में शामिल हुए।

सभी ने मिलकर भवन कर के खिलाफ एकजुटता दिखाई और इसे आम जनता पर एक अनावश्यक बोझ बताया।

यह भी पढ़ें :  चार बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत; छह गंभीर घायल
error: Content is protected !!