देश भर में कई घटनाओं में महिलाओं ने अवैध संबंधों के चलते  पति मौत को मौत के घाट उतारने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं।

अवैध प्रेम संबंधों में बाधक बन रहे पतियों की हत्या करने में महिलाएं  भी पुरुषों से पीछे नहीं है ।

शायद उन्हें यह पता नहीं की कानून के हाथ कितने लंबे होते हैं कुछ समय का प्रेम महिलाओं को जिंदगी भर सलाखों के पीछे रहना पड़ता है शायद वह प्रेम प्रसंग में पड़ते वक्त यह भूल जाती हैं कि इसका अंजाम क्या होगा 

उत्तराखंड से भी एक प्रेम प्रसंग में पड़ी महिला ने अपने पति को मौत की नींद सुला दिया 

हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि इन दोनों ने ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव आम के बगीचे में फेंक दिया था।
गुरुवार को पथरी थाना पुलिस ने बताया कि 14 जुलाई को थाना पथरी क्षेत्र के गांव किशनपुर स्थित एक आम के बगीचे में शव मिलने की सूचना मिली थी।

जांच में मृतक की पहचान ई-रिक्शा चालक प्रदीप 48 वर्ष पुत्र ओमप्रकाश निवासी अंबुवाला के रूप में हुई। मामले में प्रदीप कुमार के भतीजे मांगेराम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल पुलिस टीम का गठन कर जल्द हत्या का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस टीम ने मोबाइल की सीडीआर का अवलोकन कर और मुखबिरों की सूचना पर मृतक की पत्नी पर हत्या का संदेह जताकर जांच की।

जांच में पता चला कि उसके पहले पति की बीमारी के कारण मौत हो गई थी और 10 साल पहले उसने प्रदीप कुमार से विवाह किया था, लेकिन उसका कुछ दिन बाद ही गांव के ही सलेक नामक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल गया।

पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि घटना के दिन से ही सलेक का मोबाइल नंबर बंद है और वह गांव से फरार चल रहा है।

इसके बाद पुलिस ने प्रदीप की पत्नी रीना उम्र 36 वर्ष को हिरासत में ले लिया और उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने अवैध प्रेम प्रसंग एवं षड्यंत्र रचकर सलेक के हाथों प्रदीप की हत्या कराने की बात कबूल की।
इसके बाद पुलसि ने हत्यारोपी सलेक को लक्सर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। सलेख की निशादेही पर पुलिस ने प्रदीप का गला घोंटने में प्रयुक्त साफा (गमछा) बरामद कर लिया।

पथरी एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी की प्रतिभाओं को मिला डिजिटल मंच, ‘हमारा हल्द्वानी रील प्रतियोगिता-2026’ का भव्य समापन; 183 प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.