ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

सनसनीखेज खुलासा: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

रुद्रपुर में पुलिस ने एक सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाले संगठित अपराध का खुलासा किया है।

उधम सिंह नगर जनपद के आईटीआई कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है, जो नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे जबरन अनैतिक देह व्यापार करवा रहा था।

मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों—जाहिद, शिवम, शोभा और सोमा—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में की गई।

पुलिस के अनुसार, मई 2025 से लापता एक नाबालिग पीड़िता को हरियावाला क्षेत्र के एक मकान से सकुशल बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान यह खुलासा हुआ कि पीड़िता को लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा गया था और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे संरक्षण में ले लिया है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें :  केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से 'खेत बचाओ अभियान' का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

You missed

error: Content is protected !!