ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

मकान मालिक को किराएदार को हटाना पड़ा भारी पूर्व खरीयेदार ने  उतार दिया मौत के घाट

पिथौरागढ़।  बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाला उनका ही पुराना किराएदार निकला। खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया शराब पीने की आदत के कारण एक महीने पहले ही महिला ने उक्त व्यक्ति से मकान खाली कराया था। इस बात से ही खुन्नस पाले बैठे इस व्यक्ति ने रात में घर में

घुसकर महिला की हत्या कर दी। नगर से करीब 10 किमी दूर वड्डा में बीते रोज अपने घर के भीतर बिस्तर में मृत हालत में मिली।

माधवी देवी की  हत्या उनके मकान में पहले किराए पर रहने वाले नेपाल मूल के मजदूर ने की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की आ रही है। 

माधवी देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद्र चिलकोटी के हत्या के आरोप में पुलिस ने नेपाल के मूलनिवासी रूपिन्द्र को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक रूपिन्द्र पूर्व में माधवी देवी के घर में किराएदार था। शराब पीने की आदत के कारण उसके और महिला के बीच कहासुनी भी हुई।

यह भी पढ़ें :  अल्मोड़ा के युवा नवप्रवर्तक रवि टम्टा ने रचा नया इतिहास, इलेक्ट्रिक उड़ने वाली गाड़ी ‘हैपिडा स्काईनेक्स’ का सफल परीक्षण

You missed

error: Content is protected !!